हमारे शास्त्रों में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और गौ माता के दूध को अमृत की संज्ञा दी जाती है | गौ माता के दूध से ही घी,मक्खन,दही,छाछ अन्य खाद्य पदार्थो का निर्माण किया जाता है | गौ माता के दूध से बनी सारी चीजे पौष्टिक एवं स्वास्थय के लिए लाभदायक होती है आइए जानने का प्रयास करते है
मक्खन एवं घी में क्या अंतर है ? यह जानने से पहले हमें जानना होगा मक्खन एवं घी कैसे बनता है यह क्या है ?
मक्खन क्या है | What is Butter
गाय/भैस के दूध के ऊपर जब क्रीम की मोटी परत जम जाती है इसी ताज़े क्रीम, दूध, दही को मथ के butter बनाया जाता है. Butter में 80% वसा और फैट होता है | ये गर्म तापमान में पिघल कर तेल हो जाता है और ठंडे तापमान में जम जाता है भारत में अधिकतर इसका प्रयोग पराठे, रोटी, डबल रोटी, आदि पर लगाकर खाया जाता है। मक्खन कई बार खाद्य तेल के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त किसी चीज़ को तलने, बेकिंग करने में इसका प्रयोग किया जाता है। मक्खन में वसा और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है।मक्खन का रंग हल्का पीला या पीला और सफ़ेद होता है।
घी क्या है | What is Ghee
घी गाय के दूध से बना एक उत्पाद होता है घी मक्खन का ही शुद्धत्तम रूप होता है हमारे आयुर्वेदिक शास्त्रों के अनुसार घी में कई पौष्टिक पदार्थ मौजूद होते है इसमें कई आयुर्वेदिक गुण भी मौजूद होते है इसलिए दवाइयों में भी इसका प्रयोग किया जाता है जिसे साइंस भी मानता है इसलिए प्राचीन काल से घी का उपयोग पूजा के साथ साथ खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता है घी का प्रयोग सनातन धर्म के लोग हवन, पूजा और दीपक जलाने आदि में भी करते हैं…..
घी एवं मक्खन में मुख्य अंतर
स. क्र. | मक्खन | घी |
1 | दूध के क्रीम को निकालकर मक्खन बनाया जाता है | दूध से निकले मक्खन से घी बनाया जाता है | |
2 | मक्खन में फैट की मात्रा अधिक होती है | जबकि मक्खन की तुलना में घी में फैट की मात्रा कम होती है |
3 | मक्खन का ज्वलनांक लगभग 195 डिग्री फैरेनहाइट होता है | जबकि घी का ज्वलनांक लगभग 385 डिग्री फैरेनहाइट होता है |
4 | मक्खन को अधिक समय तक मथकर बनाया जाता है | जबकि घी बनाने के लिए मक्खन और क्रीम को उच्च ताप पे गर्म कर के बनाया जाता है. |
5 | मक्खन का उपयोग रोटी चपाती ब्रेड में किया जाता है | घी का उपयोग खाने के साथ साथ खाद्य तेल के रूप में एवं पूजा में मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है |
6 | मक्खन को रेफ्रिजरेटर आदि में रखना पड़ता है ख़राब होने से बचने के लिए | जबकि घी को कई महीने तक आराम से उसके समान रंग और स्वाद के साथ रखा जा सकता है वो भी बिना रेफ्रिजरेटर के |
ORDER NOW
धन्यवाद